भोपाल। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा कृषि के क्षेत्र में भी नए प्रयोग कर रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट और मशरूम जैसी वैकल्पिक खेती से लेकर फूड प्रोसेसिंग और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग तक युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने गेहूं उपार्जन में मध्यप्रदेश के देश में अग्रणी होने का भी उल्लेख किया।
कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी फोकस रहा।
Next Post
कनाडा: क्यूबेक चुनाव में अलगाववादी दल 'पार्टी क्यूबेकोइस' की सत्ता में वापसी, सत्तारूढ़ दल का सूपड़ा साफ
Tue Oct 6 , 2026
ओटावा, 06 अक्टूबर (वार्ता) कनाडा के क्यूबेक प्रांत के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अलगाववादी दल ‘पार्टी क्यूबेकोइस’ (पीक्यू) ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी कर ली है, जबकि 2018 से शासन कर रही सत्तारूढ़ दल ‘कोलिशिन अवनीर क्यूबेक’ (सीएक्यू) का पूरी तरह से […]
