दमोह प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली

दमोह: जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार को सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की गोपनीय कक्ष में बैठक हुई। इसके उपरांत बारी-बारी से विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा और भी नेताओं से चर्चा की। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां मंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, विधायक उमा देवी खटीक सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक ली।बैठक में तिरंगा यात्रा के आयोजन, रूट, तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने सभी से यात्रा को सफल और भव्य बनाने के निर्देश दिए।

Next Post

बाइक का शोर रोकना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया हमला

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बाइक से तेज आवाज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया. विवाद के बाद तीन युवकों ने वापस लौटकर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना टापू नगर इलाके की है, यहां रहने वाले […]

You May Like