किशोरी की पानी से भरे कुएं में डूबने से मौत 

जावर. थाना क्षेत्र के सतबड़ा में गुरुवार को बड़ी घटना हो गई. कुएं में डूबने से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकालकर पीएम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल भिजवाया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सतबड़ा निवासी पायल पिता सिद्धूसिंह सैंधव गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते कुएं में गिर गई. इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, जावर थाना प्रभारी नीता देअरवाल मौके पर पहुंचे. एसडीइआरएफ टीम की मदद से पायल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.

Next Post

होटल में डाक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बालाघाट अस्पताल में दे रहे थे सेवा

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल।शहर के टीटी नगर स्थित एक होटल में एक डाक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पीएम रिपोर्ट के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. पुलिस जानकारी में यह बात सामने आई है कि मृतक सहन कुमार उम्र 36 मूलरूप […]

You May Like