
बालाघाट। आज बालाघाट के पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस जवानों के ‘क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह’ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 60 वीर पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इन सभी जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिस साहस, ईमानदारी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी। यह सम्मान उन जवानों की अद्भुत निष्ठा, साहस और जन सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जिनके त्याग और परिश्रम से समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास कायम रहता है।
हम सबको गर्व है इन रक्षक सपूतों पर, जो दिन-रात हमारे समाज की सुरक्षा में लगे हुए हैं।अपने प्राणों को उत्सर्ग कर सभी की रक्षा करने वाले वीर जवानो को नमन। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पुलिस प्रशासन सांसद विधायक के साथ हजारो की संख्या में जवान उपस्थित रहे l
