टाटा की यात्रा वाहनों की घरेलू बिक्री जुलाई में 58 फीसदी बढ़ी

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री जुलाई में 58 प्रतिशत बढ़कर 62,611 प्रतिशत पर पहुंच गयी। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने जुलाई में 1,149 यात्री वाहनों की निर्यात किया। इस प्रकार यात्री वाहनों की उसकी कुल बिक्री 63,760 इकाई रही।

कंपनी ने जुलाई में घरेलू और वैश्विक बाजार में कुल 15,217 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। यह पिछले साल जुलाई की तुलना में 114 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यक वाहन बनाने वाली टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री जुलाई में 28 फीसदी की वृद्धि के साथ 33,876 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी का निर्यात 128 प्रतिशत बढ़कर 5,765 करोड़ रुपये रहा। कुल बिक्री 39,641 इकाई पर रही जो 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।

Next Post

महिंद्रा की यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री जुलाई में 20 प्रतिशत बढ़ी

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की घरेलू बिक्री जुलाई में 20 प्रतिशत बढ़कर 60,048 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 25,204 इकाई पर रही। तिपहिया की बिक्री […]

You May Like