
सिंगरौली। कार वाहन बिक्री करने की आड़ में चार लाख रूपये का फ्रॉड करने वाले एक फरार फ्रॉड को गोभा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी श्यामसुन्दर बैस पिता ललनराम बैस ग्राम डगा थाना बरगवां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 17 अक्टूबर 2022 को शिफ्ट डिजायर कार नंबर सीजी 29 ए 5261 को राधेश्याम गुप्ता पिता महेश प्रसाद गुप्ता निवासी मलगा थाना भटगांव जिला सूरजपुर छग. से जरिये स्टाम्प पर चार लाख रूपये में खरीदा था, किन्तु श्यामसुन्दर ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन का ट्रांसफर अपने नाम नहीं करा पाया। कुछ दिन बाद राधेश्याम गुप्ता ग्राम चरगोड़ा जाकर उक्त शिफ्ट डिजायर कार को छलपूर्वक रमेश बैस के घर से मांग कर ले गया था कि कुछ दिन बाद गाड़ी लौटा देगा, किन्तु वह गाड़ी नहीं लौटाया। राधेश्याम गुप्ता द्वारा गाड़ी विक्री के नाम पर 4 लाख रूपए पैसा लेकर ठगी की गयी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। तब से आरोपी फरार था। गोभा चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
