सीएम डॉ यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्यों की सराहना की

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पर पहुंचकर उनके द्वारा संचालित सामाजिक एवं सेवा कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिका फाउंडेशन के माध्यम से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी ली और उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वैदिका फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज को नई दिशा देने वाले हैं।

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए फाउंडेशन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

Next Post

रोमांचक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने बंगलादेश को 18 रनों से हराया

Sat Jan 17 , 2026
बुलावायो, 17 जनवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (72) और अभिज्ञान कुंडु (80) की अर्धशतकीय पारियों के बाद विहान मल्होत्रा (चार विकेट) और खिलन पटेल (तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन बदौलत भारत ने शनिवार काे अंडर-19 विश्वकप के वर्षा प्रभावित मुकाबले में बंगलादेश को डीएलएस पद्धति से 18 रनों से शिकस्त दी। […]

You May Like