सोशल मीडिया पर कपल स्टेट्स लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान

मुरैना: देवगढ़ थाना इलाके में एक कपल ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगातार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह कदम उठाने से पहले प्रेमी युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर बॉयस रिकॉर्डिंग कर डाला कि हम आत्म हत्या अपनी मर्जी से कर रहे है। किसी के दबाव में फांसी नहीं लगा रहे है। ‘‘लिखा गुडबॉय दोस्तो’’ और दोनों ने एक ही साड़ी के 2 सिरों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सोमवार की सुबह शव मिलने पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

देवगढ़ थाने के छत्तरपुरा गांव के रहने वाले योगेश उर्फ धोनी शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा उम्र 21 साल और इसी गांव की रहने वाली अंजलि पुत्री भूकी प्रजापति उम्र 19 साल दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन लड़का ब्राह्मण और लड़की कुम्हार जाति के होने के कारण परिवार जनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण दोनों ने एक ही साड़ी के दो छोरों से आम के पेड़ पर एक साथ फांसी लगा ली। सुबह खेती किसानी के लिए ग्रामीण जब गांव के बाहर निकले तो दोनों का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस के द्वारा दोनों के शव को उतार कर मुरैना भेजा, जहां पीएम कराया जा रहा है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
मृतक प्रेमी युवक योगेश ने अपने सोशल मीडिया स्टेट्स पर वॉयस रिकॉार्डिंग कर डाला कि वह अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे है। किसी के दबाव में नहीं, साथ में लिखा गुडबॉय दोस्तों। जांच कर रहे देवगढ़ थाना एसआई जयपाल गुर्जर ने बताया कि दोनों एक ही गांव क हैं। एक -दूसरे के प्यार में थे। दोनों एक ही साड़ी से फांसी लगाई है। दोनों का पोस्टमार्ट्म कराया जा रहा है। जांच करेंगे, उसके बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

Next Post

कनाडा की खुफिया एजेंसी सीएसआईएस ने खालिस्तानी चरमपंथियों को बताया देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा: कनाडाई संस्थानों के दुरुपयोग और हिंसक एजेंडे पर जताई गहरी चिंता

Tue May 5 , 2026
ओटावा | कनाडा की प्रमुख खुफिया एजेंसी ‘कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ (CSIS) ने अपनी वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में खालिस्तानी चरमपंथियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा घोषित किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ये समूह कनाडा के भीतर अपने “हिंसक चरमपंथी एजेंडे” को […]

You May Like