तीन लेयर एल्युमीनियम की विद्युत लाईन चोरी

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कुण्डा से ग्राम पड़रिया तक 10.7 किलो मीटर की 100 स्केवयर एम. एम.एएएसी डॉग कंडक्टर 33 के. बी.ए. की तीन लेयर एल्युमीनियम की विद्युत लाईन अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मप्र  विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक  अभिषेक झारिया पिता रामसुजान झारिया32 वर्ष निवासी रानीताल कटाव थाना मझौल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत 132 के.बी.ए. पावर हाउस कटंगी (जमुनिया) से पोला सर्विस स्टेशन तक लगभग 18 कि.मी. की लाईन उसके द्वारा खड़ी की जा रही है इस कार्य को अग्रवाल पावर प्रा.लि. भोपाल की कंपनी से पेटी ठेकेदार के रुप में लिया है। चोर विद्युत लाईन चोरी कर ले गए है।

Next Post

इंस्ट्राग्राम में लाइव आकर दी धमकी

Sat Feb 8 , 2025
जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बदमाश ने  पति-पत्नी को इंस्ट्राग्राम में लाइव आकर धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आशीष पासी निवासी आशा आटा चक्की के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  रात्रि करीब 12:10 बजेे […]

You May Like