मुंबई, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडे टेस्ट पास कर लिया है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
भारतीय सिनेमा जगत में जब भी बॉक्स ऑफिस के बड़े आंकड़ों और सुनामी की बात आती है, तो दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर 2’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े परदे पर थलाइवा का जादू आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
शुरुआती दिनों में धमाकेदार कमाई करने के बाद इस फिल्म ने पहले सोमवार यानी मंडे टेस्ट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। सिनेमाघरों में चल रही अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस एक्शन पैक्ड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है, जिससे उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में दिखाई ऐसी ताकत
एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने तमाम आशंकाओं को दरकिनार करते हुए बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए हैं। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो…
पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया।
तीसरे दिन 47.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
चौथे दिन 55.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
पांचवें दिन 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
इसमें तमिल में इसने चौथे दिन 31.40 करोड़, तेलुगु में 7.15 करोड़ , हिंदी में 3.35 करोड़ और कन्नड़ में 45 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘जेलर 2’ की भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन अब 242.25 करोड़ रुपये हो गया है।
रजनीकांत की फिल्म 42.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारत में कॉलीवुड की पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने विजय थलपति की ‘लियो’ (34.1 करोड़ रुपये) को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
भारत में फर्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली कॉलीवुड फिल्में
जेलर 2- 42.35 करोड़
लियो – 34.1 करोड़ रुपये
रोबोट 2.0 – 29 करोड़ रुपये
जेलर – 23.55 करोड़ रुपये
पोन्नियिन सेलवन 1 – 19.05 करोड़ रुपये
सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्म बनी जेलर 2
रजनीकांत ने एक बार फिर अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। उनकी लेटेस्ट रिलीज ‘जेलर 2’ रिलीज के महज 5 दिनों में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इसने अमरन (220.05 करोड़) और जन नायकन (198.32 करोड़ ) को भी पीछे छोड़ दिया है।
5 दिनों में भारतभर में हुआ बंपर कलेक्शन
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अलग-अलग भाषाओं में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 250 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुका है।
फिल्म जेलर 2 की सफलता एक बार फिर यह याद दिलाती है कि सिल्वर स्क्रीन पर रजनीकांत का प्रभाव आज भी कितना गहरा है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का प्रदर्शन करना हर किसी को हैरान कर रहा है। उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है।
