खरगे, राहुल ने सुराज हेगड़े के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के युवा सचिव सुराज हेगड़े के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि सचिव के रूप में पार्टी की सेवा करने वाले युवा और प्रतिभाशाली नेता सुराज हेगड़े के असामयिक निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि श्री हेगड़े उनके परिवार के बेहद करीब थे और वह उन्हें किशोरावस्था से जानते थे। एक समर्पित नेता के रूप में उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया और युवा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में तथा कांग्रेस सचिव के तौर पर अपने समर्पण का परिचय अत्यंत संतोषजनक ढ़ंग दे दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री हेगड़े ने युवा कांग्रेस में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज उर्स की विरासत और मूल्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री गांधी ने कहा कि श्री हेगड़े के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सचिव और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी के रूप में श्री हेगड़े ने पार्टी के आदर्शों में गहरी आस्था के साथ काम किया।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि उन्होंने ऐसे अनेक युवाओं का मार्गदर्शन किया जो आज न्याय और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री हेगड़े का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, सहयोगियों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिनके जीवन को उन्होंने प्रभावित किया। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि श्री हेगड़े का निधन कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री ने संगठन को मजबूत बनाने और युवा नेताओं का मार्गदर्शन करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार उन्हें स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता के साथ हमेशा याद रखेगा। श्रीमती गांधी ने दिवंगत नेता के परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

.....

Next Post

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की होगी आज महत्वपूर्ण बैठक

Mon Jun 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हो रही है, जिसमें गठबंधन के 23 दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकतंत्र, संविधान, चुनावी […]

You May Like