ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का आयोजन ग्वालियर शहर के नागरिकों, व्यवसाईयों, होटल, अस्पताल/स्कूल, कॉलेज संचालकों एवं विद्यार्थियों को अग्निशमन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर किया जा रहा है।
पड़ाव स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक एवं स्टाफ द्वारा अग्निशमन उपकरण फायर हाइड्रेंट, फायर होज, फायर एक्सटिंग्विशर्स होज रील, ब्रांच पाइप आदि का उपयोग करना एवं अग्नि से बचाव, सावधानियां बताई गई। अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति दिवस विभिन्न संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
