शिवपुरी: तीन व्यक्ति अपाचे मोटर साईकिल पर पुराने टोल टैक्स ग्वालियर बायपास रोड के पास खड़े हुये थे जो मोटर साईकिल बैचने की बात कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टोल टैक्स ग्वालियर बायपास रोड के पास से इन्हें दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम प्रिंस अग्रवाल पुत्र ब्रजेश कुमार अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी विवेकानंद चौराहा मगरौनी थाना नरवर शिवपुरी, दूसरे ने अपना नाम अनवर पुत्र मजबूता खान उम्र 35 साल निवासी तलैया मौहल्ला पुरानी शिवपुरी, तीसरे ने अपना नाम निजाम शाह पुत्र ख्वाजू शाह उम्र 30 साल निवासी बस स्टेण्ड तलैया मौहल्ला निजामपुर मगरौनी थाना नरवर शिवपुरी बताया।
तीनो लोगो से अपाचे मोटर साईकिल के सम्बंध में पूछताछ की गई तो बताया गया कि उनके द्वारा उक्त मोटर साईकिल को रेल्वे स्टेशन रोड शिवपुरी के पास एक घर के अंदर से चोरी करना बताया। बाद आरोपीगण से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा कुल 10 मोटर साईकिले अलग अलग जगह से चोरी करना बतायी गई। आरोपीगणो के बताये अनुसार रेल्वे स्टेशन रोड पर बने शारदा साल्वेट के प्लांट जो कि काफी समय से बंद पडा हुआ से चोरी की 08 मोटर साइकिल बरामद की गयी। आरोपीगण से कुल 10 मोटर साइकिल कीमत 700000रु. की जप्त की गयी है।
