राहुल गांधी के विपक्ष के नेता के रूप में दो साल रहे बेहद शानदार: गहलोत

जयपुर, 26 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो साल के कार्यकाल को बेहद शानदार और ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इन दो सालों में उन्होंने देश की राजनीति पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

श्री गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर हवाईअड्डे पर मीडिया से बातचीत में श्री गांधी इन दो वर्ष पूर्ण होने के बारे में किये सवाल के जवाब में कहा कि श्री गांधी लगातार किसानों, मजदूरों, गरीबों के हक और देश के समग्र विकास की बात कर रहे हैं। सरकार की कमियों को वह लगातार पुरजोर तरीके से उठाते रहते हैं और देश की आवाज को सदन के अंदर भी और सदन के बाहर भी मजबूती से बुलंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग जनता के मुद्दों पर लगातार धरने और प्रदर्शन करते हैं। विपक्ष का असली दायित्व ही यही होता है कि देश और प्रदेश की आम जनता क्या सोच रही है, उनकी क्या भावनाएं हैं, विपक्ष सत्ता पक्ष के सामने उसका प्रतिनिधित्व करे। श्री गांधी इस जिम्मेदारी को निभाने में बेहद कामयाब रहे हैं। अभी हाल में नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया है।

Next Post

हरियाणा में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Fri Jun 26 , 2026
चंडीगढ़, 26 जून (वार्ता) हरियाणा में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा, जिसके तहत प्रदेश के लगभग 36 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आयोजित हाेने […]

You May Like