खामेनेई की मौत पर राहुल ने शेयर किया सोनिया का लेख

खामेनेई की मौत पर राहुल ने शेयर किया सोनिया का लेख

नयी दिल्ली, 03 मार्च (मार्च) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के ईरान की नेता आयतुल्लाह खामेनेई के मारे जाने पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर लिखे एक लेख को शेयर करते हुए कहा है कि ईरानी नेता के अमेरिकी हमले में मारे जाने की घटना पर भारत की चुप्पी अविश्वसनीय और कमजोर विदेश नीति का परिणाम है।

श्री गांधी ने श्रीमती गांधी का लेख सोशल मीडिया एक्स पर शेयर मंगलवार को शेयर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का रुख विश्वसनीय और भारतीय परंपरा के अनुकूल नहीं है। मोदी सरकार का यह रुख उसकी विदेश नीति पर सवाल खड़े करता है। श्रीमती गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक में छपे अपने लेख में ईरानी नेता की मौत को लक्षित हत्या करार दिया और कहा कि इस पर मोदी सरकार की चुप्पी उसकी विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते है। उन्होंने लिखा ‘ईरान के नेता की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं ब्लकि जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ना है। उन्होंने आगे लिखा कि जब किसी विदेशी नेता की लक्षित हत्या पर हमारा देश संप्रभुता या अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई स्पष्ट बचाव नहीं करता और निष्पक्षता का छोड़कर कर चुप रहता है, तो इससे हमारी विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। इस स्थिति में चुप रहना बिल्कुल तटस्थता नहीं है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने कहा “इस नाजुक वैश्विक परिदृश्य पर भारत को संप्रभुता और शांति के लिए खड़ा होना चाहिए और अपनी नैतिक शक्ति को पुनः प्राप्त करना चाहिए।”

Next Post

ईरान ने होर्मुज की खाड़ी बंद करने की दी खतरनाक धमकी, गुजरने वाले जहाजों को आग लगाने का किया ऐलान, दुनिया भर में गहराया भीषण तेल संकट का खतरा

Tue Mar 3 , 2026
तेहरान | ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध ने अब दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल सप्लाई चेन ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को खतरे में डाल दिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इस जलमार्ग को पूरी तरह बंद करने की आधिकारिक घोषणा करते हुए चेतावनी दी है कि […]

You May Like