सतना जिले में बाढ़ से भारी क्षति,तत्काल बचाव और राहत पहुंचायें: अजय सिंह

सीधी।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले में हो रही लगातार भारी बारिश और उसके कारण उत्पन्न हुए बाढ़ के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने विशेष रूप से चित्रकूट, बिरसिंहपुर और जैतवारा सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरों के भीतर पानी घुसने और जान-माल को हो रहे नुकसान पर दुख जताया है।

अजय सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि पूरी सावधानी बरतें। जब तक बहुत जरूरी न हो घरों से बाहर न निकलें और यदि पानी का स्तर बढ़ रहा हो, तो तुरंत सुरक्षित या ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं।उन्होंने कहा कि इस विभीषिका के समय समाज के हर वर्ग को आगे आकर प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।

सिंह ने लोगों से आग्रह किया, बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। संकट की इस घड़ी में धैर्य रखें, अफवाहों से बचें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक-दूसरे की हर संभव मदद करें।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने स्थानीय प्रशासन से भी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने और उनके भोजन व चिकित्सा की तुरंत व्यवस्था करे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत शासकीय हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Next Post

इंदौर में मोमोज में निकली इल्लियां ....!

Sat Aug 29 , 2026
इंदौर। शहर के स्कीम नंबर 54 स्थित वी आर वन रेस्टोरेंट परिसर में संचालित मोमोज स्टेशन में कीड़े मिलने की शिकायत ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मौके का निरीक्षण किया, लेकिन तब तक […]

You May Like