सतना: आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में एसडीएम राहुल सिलाढिया एवं नगर निगम के सहायक यंत्री रोजल प्रताप सिंह ने शहर के विभिन्न अतिक्रमित नालों एवं जल निकासी मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों की प्रवाह क्षमता अतिक्रमण के कारण प्रभावित होती पाई गई, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की आशंका व्यक्त की गई। इस पर एसडीएम ने राजस्व एवं नगर निगम अमले को संयुक्त सर्वे कर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान सहायक यंत्री रोजल प्रताप सिंह एवं उपयंत्री श्री रविराज सिंह ने नालों की साफ-सफाई एवं गाद निकासी कार्यों का निरीक्षण करते हुए वर्षा पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई पूर्ण करने तथा अवरोध तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
जारी रहेगी कार्रवाई
निगमायुक्त डॉ शेर सिंह मीना के अनुसार जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने एवं नालों की नियमित सफाई की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से नालों में कचरा एवं मलबा नहीं डालने तथा स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करने की अपील की है।
