यशबर्धन चौहान के शतक से भारत अंडर 19 ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

राजकोट, 21 सितम्बर (वार्ता) यशबर्धन चौहान (122) के जबरदस्त शतक से भारत अंडर 19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को सोमवार को दूसरे गैर आधिकारिक वनडे में 103 रन से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत अंडर 19 ने 50 ओवर में सात विकेट पर 341 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर सिमट गयी। कप्तान जैक सॉसनेक ने सर्वाधिक 81 रन बनाये। भारत की तरफ से चिगुरपति वेंकटा ने 65 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। यशबर्धन चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

 

Next Post

सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश, कुर्सियां फिकीं

Mon Sep 21 , 2026
ग्वालियर। सोमवार की शाम उस समय हंगामा मच गया जब ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक समाज के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण के दौरान नारेबाजी कर उन्हें काले झंडे दिखाये गये और कुर्सियां भी फेंकी गई। इस घटना से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया तो विचलित नहीं हुये […]

You May Like