सीहोर। कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक जेएस मिश्रा को सौंपा. कांग्रेसजनों ने ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस का स्थाई ठहराव तत्काल किए जाने की मांग की. पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद से रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जिसे अब तक वापस चालू नहीं किया गया है.उन्होंने ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस को सीहोर में हॉल्ट देने तथा बाद में अन्य ट्रेनों को भी यहां रुकवाने की मांग रेल मंत्री से की है. इस मौके पर सतीश दरोठिया, राजेश रैकवाल, डॉ. हर्ष गुप्ता, जय सिंह भारती, आसिफ अंसारी मौजूद थे.
