पांढुरना। पांढुरना और नांदनवाडी क्षेत्र के प्रत्येक बुथ पर कांग्रेस संगठन को और भी अधिक मजबूत करने के मुख्य उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश एवं क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके की सहमति पर वरिष्ठ कर्मठ,सक्रिय कांग्रेस नेता विलास डोंगरे को पांढुरना ब्लॉक तथा रवि खापरे को नांदनवाडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
गौरतलब हो कि लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन में सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देंने की जोर शोर से मांग की जाती रहीं है,कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंत:पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश एवं क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके की सहमति पर शुक्रवार 29 मई 2026 को नगर जिला मुख्यालय के पारडी मार्ग पर स्थित क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के जनसंपर्क कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हेमंत वागद्रे एवं महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी की मुख्य आतिथ्य में तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की प्रमुख उपस्थित में पांढुरना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में ग्राम भंदारगोंदी निवासी विलास डोंगरे तथा नांदनवाडी ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर ग्राम लेंढोरी निवासी रवि खापरे को नियुक्ति की जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके द्वारा विधिवत घोषणा कि गई।
जिसके बाद से ही इन उक्त दोनों नेताद्वय को कांग्रेस के कार्यकर्ताओंं तथा नेताओं द्वारा पुष्पमालाएं पहनकार बंधाई दी गई,इस अवसर पर बंडी संख्या में कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
