बलूच लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को फिर बनाया निशाना, IED विस्फोट से रेलवे ट्रैक उड़ाया

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को IED धमाके से निशाना बनाया है। इस हमले में ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं और कई पाक सैनिकों के मारने की खबर है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है जिससे वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ट्रेन पर हमला किया  इस घटना में रेलवे ट्रैक को शक्तिशाली IED के जरिए उड़ा दिया गया है। बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ली है और बलूचिस्तान की आजादी तक युद्ध जारी रखने की बात कही है। इस भीषण विस्फोट की वजह से क्वेटा से रावलपिंडी जा रही ट्रेन के कई डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए हैं।

शिकारपुर में बड़ा धमाका

सिंध के शिकारपुर इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार विस्फोट हुआ जिससे पूरी जाफर एक्सप्रेस के यात्री सहम गए। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेन की तीन बोगियां तुरंत पटरी से उतर गईं और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने 26 जनवरी 2026 को बयान जारी कर इस हमले को अपने लड़ाकों की बड़ी सफलता करार दिया है।

Next Post

कोलकाता मोमो फैक्ट्री में आग: बीस परिवारों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

Tue Jan 27 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल में पूर्वी कोलकाता के आनंदपुर के नज़ीराबाद में एक मशहूर मोमो बनाने वाली कंपनी के दो आस-पास के गोदामों में सोमवार तड़के भीषण आग लगने के करीब 19 घंटे बाद मौके से जली हुई लाशें और शरीर के अंग बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया […]

You May Like