चेन्नई, 23 अप्रैल (वार्ता) संजूसैमन (नाबाद 101) की आतिशी शतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज यहां मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरे ओवर में एम गजनफर ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर पहला झटका दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 22 रन बनाये। छठें ओवर में मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान (14) का शिकार कर लिया। इसके बाद मुम्बई के गेंदबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के आगे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते रहे। शिवम दुबे (पांच), डेवाल्ड ब्रेविस (21), कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवर्टन (15) रन बनाकर आउट हुये। हालांकि इस दौरान संजूसैमन एक छोर थामे रन बनाते रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 208 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली। यह संजू सैमसन का इस सीरीज में दूसरा शतक तथा आईपीएल में कुल कर पांचवां शतक है।
मुम्बई इंडियंस के लिए ए एम गजनफर और अश्विनी कुमार ने दो-दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
