
भोपाल। राज्य शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार रामलाल रौतेल को इसका अध्यक्ष, जबकि भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इसी तरह राज्य अनुसूचित जाति आयोग में भी नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के अनुसार कैलाश जाटव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य नियुक्त किया गया है। इनके साथ आयुक्त/संचालक, अनुसूचित जाति विकास विभाग को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इन नियुक्तियों के तहत अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।
