बगलामुखी सनातनी पंचांग 2083 का विमोचन, विद्वानों ने बताया ऐतिहासिक पहल

भोपाल। शनिवार को नेहरू नगर स्थित पीतांबरा पीठ ट्रस्ट में बगलामुखी सनातनी पंचांग 2083 का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचांग के संरक्षक 1008 जगतगुरु रामानुज रविंद्राचार्य महाराज ने संपादक मंडल का सम्मान किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पंचांग के गणिताचार्य पंडित विनोद गौतम द्वारा इसे कैलेंडर स्वरूप में प्रस्तुत करना एक अभिनव प्रयास है, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। कार्यक्रम में संपादक मंडल के अध्यक्ष वेदमूर्ति पंडित रामकिशोर वैदिक ने पंचांग की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने इस पंचांग को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी उपयोगिता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अनिल शर्मा ‘वायु’, पंडित धनेश प्रपन्नाचार्य, पंडित अरविंद पचौरी, पंडित संतोष राजोरिया और पंडित राम नारायण तिवारी सहित कई विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।

पीतांबरा पीठ के पीठाधीश जगतगुरु रविंद्र दास ने इसे समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह पंचांग समाज को धार्मिक और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कर्मकांडी पंडित, ज्योतिषी, साधु-संत और ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पंचांग का प्रकाशन ज्योतिष मठ संस्थान, भोपाल द्वारा किया गया। ट्रस्ट की सचिव सुश्री राम त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने बगलामुखी सनातनी पंचांग 2083 के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दीं।

Next Post

वीआईपी कार्यक्रमों के लिए सख्त SOP और अनिवार्य हो बीमा: गुप्ता 

Sat Mar 28 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों, श्रमिकों और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं। छिंदवाड़ा में हाल ही में हुए बस हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद यह मुद्दा और गहरा गया है। हादसे के शिकार लोग एक […]

You May Like

मनोरंजन