भोपाल: पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसने छोला मंदिर इलाके में फायरिंग कर युवक अमित वर्मा की हत्या की थी,उसे पुलिस ने बैतूल से दबोच लिया। वह रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था और गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में उसके पैर में चोट भी आई। नसीम पर पुलिस ने 30,000 का इनाम घोषित कर रखा था।
नसीम का राजा खटीक से लूट के पैसों को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश में वह राजा को निशाना बनाने गया था, लेकिन गोली अमित को लग गई और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह लगातार शहर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और जोन-4 की पांच टीमों ने उसे पकड़ने के लिए लगातार निगरानी रखी। कोर्ट में पेशी के बाद नसीम को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Next Post
AAI सर्वे में भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट की धाक, मिले 5 में से 5 अंक
Fri Jul 4 , 2025
भोपाल: जनवरी से जून 2025 के बीच हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में भोपाल का राजा भोज और खजुराहो के एयरपोर्ट ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके साथ राजस्थान का उदयपुर एयरपोर्ट भी टॉप पर रहा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जनवरी से जून 2025 के बीच कराए […]

You May Like
-
1 year ago
दो कारों, विद्युत मीटर में पथराव कर तोडफ़ोड़
-
4 months ago
प्रेम विवाह के बाद किया विवाद, दी धमकी
-
11 months ago
तीर्थनगरी में नाविक ने तीन लोगों को डूबने से बचाया