पुंछ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू, 30 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को ढेर करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “एक घुसपैठ विरोधी सफल अभियान में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।”

उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने आतंकवाादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया और मौके से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं।

नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की।

रक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली समन्वित और समन्वित खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक सफल अभियान चलाया गया, जो अभी चल रहा है।

 

Next Post

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारत ग्रुप सी में

Wed Jul 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) भारत को 1 से 26 मार्च, 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप 2026 के लिए जापान, वियतनाम और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। भारत अपने सभी ग्रुप चरण के मैच पर्थ रेक्टेंगुलर स्टेडियम में खेलेगा। वे […]

You May Like

मनोरंजन