‘होमबाउंड’ में जाह्नवी के सहज अभिनय की याद

मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) एक साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ में जाह्नवी कपूर ने अपने सहज और संवेदनशील अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।नीरज घायवान निर्देशित इस फिल्म में रिश्तों, सपनों, संघर्ष और बदलती परिस्थितियों के बीच की मानवीय भावनाओं को केंद्र में रखा गया है। जाह्नवी ने फिल्म में ऐसा किरदार निभाया, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से अलग नजर आया। उन्होंने बिना किसी बनावटीपन के किरदार की भावनाओं को पर्दे पर उतारने की कोशिश की। फिल्म में जाह्नवी का अभिनय संवादों के बजाय एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज के जरिए भावनाओं को सामने लाने पर केंद्रित रहा। व्यक्तिगत आकांक्षाओं और रिश्तों के बीच संघर्ष करती उनकी भूमिका कहानी के भावनात्मक पक्ष को मजबूती देती है।

‘होमबाउंड’ का अंतरराष्ट्रीय सफर 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर से शुरू हुआ। इसके बाद फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्म 26 सितंबर 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बाद में ‘होमबाउंड’ को 98वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। हालांकि फिल्म अंतिम नामांकन में जगह नहीं बना सकी, लेकिन कान्स से ऑस्कर तक का सफर फिल्म के लिए महत्वपूर्ण रहा। एक साल बाद भी जाह्नवी कपूर का सहज और संवेदनशील अभिनय ‘होमबाउंड’ के उल्लेखनीय पक्षों में शामिल है।

.....

Next Post

दिल्ली में पूर्व PM मनमोहन सिंह की जयंती पर सोनिया और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Sat Sep 26 , 2026
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डॉ. सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने […]

You May Like