सीएम डॉ यादव का भव्य रोड शो, कांग्रेस और डीएमके केवल परिवारवाद को देते हैं बढ़ावा, सुशासन के लिए एनडीए जरूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के राशिपुरम और तिरुपुर के अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभा के जरिए एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और डीएमके ने महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया है, जिसका जवाब प्रदेश की महिलाएं चुनाव में देंगी।

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में विकास और सुशासन का नया दौर आया है। उन्होंने कांग्रेस और डीएमके को परिवारवादी बताते हुए आरोप लगाया कि ये दल महिलाओं और सामान्य वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देना चाहते।

सीएम ने धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियों को लेकर भी डीएमके सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों डॉ. प्रेम कुमार और एल. मुरुगन

को भारी मतों से जिताने की अपील की।

रोड शो के दौरान भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Next Post

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, मतदान 23 अप्रैल को

Tue Apr 21 , 2026
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गुरुवार को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के […]

You May Like