सिंगरौली :मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधार निवासी छोटेलाल सिंह को करीब दो वर्षीय बेटा घर के सामने खेल रहा था कि एक जहरीले सर्प ने डंस लिया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिता छोटेलाल सिंह उम्र ढाई वर्ष घर के सामने खेल रहा था, तभी एक जहरीले सर्प ने डंस लिया। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था कि विजय ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मोरवा पुलिस मर्ग कायम करते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Next Post
गड़ेरिया कन्या शिक्षा परिसर में खेल सुविधाओं का शुभारंभ
Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली : जिले की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर गौरव बैनल ने पूर्व में कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद किया था। उस दौरान छात्राओं ने पढ़ाई […]

You May Like
-
7 months ago
राशिफल-पंचांग : 18 दिसम्बर 2025
-
2 months ago
भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
-
4 months ago
जैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग