खाई में गिरने से एक युवक की मौत

देहरादून 21 मई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में हाथ से गिरे मोबाइल फोन को उठाने के लिए सड़क से नीचे उतरा एक युवक पीरूल पर फिसलने के कारण खाई में जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ के अन्य युवक सुरक्षित हैं।

जनपद आपदा नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 06:24 बजे उप तहसील जोशियाड़ा अन्तर्गत कुटेटी से जसपुर- सिल्याण वाली ग्रामीण रोड़ पर कुछ युवक घूमने गये थे। तभी विकास गुसांई (34) पुत्र देवेन्द्र सिंह गुंसाई निवासी ग्राम कन्सेण उत्तरकाशी का मोबाईल हाथ से गिर गया। फोन को उठाने के लिए युवक विकास सड़क से नीचे उतरा तो पीरुल में पांव फिसलने से वह 50 मीटर नीचे चला गया। साथियों द्वारा विकास को उपचार को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विकास ट्रैकिंग वालों के साथ कुकिंग का कार्य करता था। वह अपने दोस्त राहुल सिंह रावत (33) पुत्र चतर सिंह रावत निवासी ग्राम बौंगा उत्तरकाशी और त्रिलोक नाथ (28) पुत्र भुजबल सिंह नाथ निवासी ग्राम डांग उत्तरकाशी के साथ घूमने निकला था।

 

 

 

Next Post

दिल्ली में माँ और बेटे की हत्या

Thu May 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक महिला और उसके किशोर बेटे की घर के अंदर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान शारदा (42) और उनके बेटे कुशल (15) के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर […]

You May Like