ट्रामा सेंटर में महिला की मौत पर हंगामा एवं मारपीट

सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में आज सुबह के वक्त उस समय हंगाम शुरू हो गया, जब एक महिला की मौत हो गई। यह हांगामा मृतिका के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मृतिका के मॉ-पिता एवं अन्य परिवार के साथ मारपीट की गई।जानकारी के अनुसार आरती विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गदसा थाना बरगवां की शादी 22 जून 2021 को सुमित विश्वकर्मा, निवासी ग्राम-लूरी, पुलिस चौकी खुटार के साथ हुई थी।

जहां मृतिका के पिता का आरोप है कि 13 जून की दोपहर 2 बजे दिन अपने ससुराल से दमाद सुमित विश्वकर्मा के साथ मोटर साइकिल से ईलाज कराने के लिये बैढ़न आई हुई थी। ईलाज कराकर वापस घर जाते समय तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाते हुये सुमित विश्वकर्मा ने खलनायक चौराह के पास मेरी लड़की को गिरा दिया, जिससे मेरी लड़की को सिर में पीछे तरफ खून निकली गम्भीर चोट आने के बाद मेरी लड़की को खलनायक चौराहे से उठाकर मेरा लड़का राहुल विश्वकर्मा व दमाद सुमित विश्वकर्मा इलाज कराने सिंगरौली अस्पताल में भर्ती कराये थे.

ईलाज के दौरान शाम करीबन 6 बजे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई। आगे आरोप लगाया कि दहेज मांग रहा था। क्षमता न होने के कारण नही दे पाए और इसी के चलते वह नाराज चल रहा था। बताया कि मृतिका के ससुराल पक्ष वालों ने हम लोगों के साथ मारपीट की गई है। वहीं उक्त घटना के बाद ट्रामा सेंटर परिसर में जमकर हंगामा हुआ, कोतवाली पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराया।

Next Post

धर्मपुरा नाका की तलैया में शव मिलने से फैली सनसनी

Mon Jun 15 , 2026
दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में एक व्यक्ति का शव सोमवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रघुराज, आरक्षक रतिराम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तलैया से बाहर निकलवाकर शिनाख्त करना शुरू कर दिया है। फिलहाल […]

You May Like