धर्मपुरा नाका की तलैया में शव मिलने से फैली सनसनी

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में एक व्यक्ति का शव सोमवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रघुराज, आरक्षक रतिराम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तलैया से बाहर निकलवाकर शिनाख्त करना शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों में मध्यम वर्ग बना विकास का मजबूत भागीदार : सीएम डॉ यादव

Mon Jun 15 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का दौर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस अवधि में देश का मध्यम वर्ग पहले की तुलना में […]

You May Like