भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का दौर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस अवधि में देश का मध्यम वर्ग पहले की तुलना में अधिक मजबूत, समृद्ध और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ईज ऑफ लिविंग और बेहतर जीवन स्तर को प्राथमिकता देते हुए कई नीतिगत निर्णय लिए हैं।
डिजिटल क्रांति, सुविधाओं के विस्तार और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों का जीवन आसान हुआ है।उन्होंने कहा कि आज भारत का मध्यम वर्ग केवल वस्तुओं और सेवाओं का उपभोक्ता नहीं है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बन चुका है। सरकार की नीतियों ने मध्यम वर्ग को नई संभावनाएं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
