पूर्व मंत्री नानाभाऊ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, मोहगांव में कृषि अनुसंधान केंद्र की मांग दोहराई

सौसर: क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पांढुरना जिले के मोहगांव में कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना मांग की ओर ध्यानाकर्षण कराया और फसल बीमा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
कृषि अनुसंधान केंद्र पर जोर
​भेंट के दौरान नानाभाऊ मोहोड़ ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान मोहगांव जिला पांढुरना की ओर आकर्षित करते हुए वहां कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों का लाभ मिल सकेगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। भेट के दौरान वरिष्ठ पत्रकार, तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम पोतरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
​फसल बीमा और किसान हित
​चर्चा के दौरान मोहोड़ ने कृषि बीमा की वर्तमान स्थिति और किसानों को मिलने वाले लाभों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मांग की कि बीमा प्रक्रियाओं को और अधिक सरल और किसान हितैषी बनाया जाए ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत मिल सके।
स्वामी रामभद्राचार्य की कथा के लिए आमंत्रण
​राजनीतिक और क्षेत्रीय विषयों के साथ-साथ मोहोड़ ने आध्यात्मिक आयोजन पर भी चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की संगीतमय श्रीराम कथा में सम्मिलित होने के लिए भावभीना आमंत्रण दिया।

Next Post

सीएम हाउस में मराठी समाज ने पेशवाई पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का किया सम्मान, गुड़ी की भेंट

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल: भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गुड़ी पड़वा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मराठी संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली, जहां विट्ठल के अभंगों की मधुर गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान जय भवानी, जय […]

You May Like

मनोरंजन