भिण्ड:साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए भिण्ड जिले में जनजागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 का शुभारम्भ किया गया। 15 दिन अभियान चलेगा।
पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
अभियान का उद्देश्य लोगों को इंटरनेट, स्मार्ट फोन, और डिजिटल उपयोग के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना है।जिले के स्कूलों, कॉलेजों, बैंक परिसरों, कोचिंग सेंटरों शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
