विस्थापित 136 परिवारों को मिला मालिकाना हक

मऊगंज:नवगठित मऊगंज जिले में विस्थापित परिवारों को स्थायी आवासीय अधिकार प्रदान किए गए.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की ‘सबको आवास, सबको सम्मान’ की नीति के तहत नवगठित मऊगंज जिले में यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. जिले के प्रशासनिक बुनियादी ढांचे कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय और जिला न्यायालय, जिला पंचायत, आवासीय परिसर के निर्माण के लिए विस्थापित हो रहे 136 परिवारों को मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश और जिला प्रशासन के तत्पर सहयोग से स्थायी पट्टों का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने यह सुनिश्चित किया कि सरकारी भवनों के निर्माण के कारण विस्थापित होने वाले गरीब परिवारों को दर-दर न भटकना पड़े. लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ 136 परिवारों को भूमि के पट्टे सौंपे गए, जिससे अब वे अपने स्वयं के भूखंड के स्वामी बन गए हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रदीप पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस विस्थापित क्षेत्र को मऊगंज की सबसे आधुनिक और मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान और लखनऊ के बीच जयपुर में महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए संजू की सेना को हर हाल में जीतना होगा यह मैच

Tue May 19 , 2026
जयपुर | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का एक बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला आज जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डिजिटल मीडिया को मिली खेल जगत की कड़क रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें […]

You May Like