सुबह 6:23 बजे से चन्द्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, मंदिरों के कपाट भी बंद

ग्वालियर: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देगा, इसलिए इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जा रहा है.पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा.

भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा. ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा. यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा.धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों और व्यक्तियों पर होगा. ग्रहण के समय मंत्र जाप और भगवान का स्मरण करना शुभ माना गया है, जबकि खाना बनाना, भोजन करना और शुभ कार्य शुरू करना वर्जित बताया गया है.आज यानी 3 मार्च को सुबह 6:23 बजे से सूतक काल शुरू हो चुका है. सूतक काल के दौरान सभी मंगलकारी कार्य वर्जित हैं और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं.

Next Post

कश्मीर में ईरान के समर्थन में नेशनल कॉन्फ्रेंस का बड़ा प्रस्ताव, सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या पर जताया गहरा दुख, घाटी में दूसरे दिन भी भारी विरोध प्रदर्शन

Tue Mar 3 , 2026
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईरान के साथ एकजुटता का प्रस्ताव पारित किया है। श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में महासचिव अली मोहम्मद सागर ने अमेरिका और इजरायल […]

You May Like