
भोपाल। फर्जी आईएएस तृप्ती सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह को बागसेवनिया पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है. होटल-रिसॉर्ट लीज दिलाने के नाम पर दोनों पर ठगी के आरोप हैं. आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने जरुरी जानकारी जुटाई है. दोनों को चंदेरी से प्रोडक्शन वारंट पर 3 सिंतबर को पुलिस भोपाल लेकर पहुंची. आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अबतक आरोपियों से ठगी की कई वारदातों के बारे में सवाल जवाब किए हैं.
