मकान मालिक पर बच्चों और परिजनों को घर में कैद करने का आरोप

जबलपुर: मकान मालिक पर बच्चों और परिजनों को घर में कैद करने का आरोप किराएदारों ने लगाया है। उनका कहना है कि वह किराए का मकान खाली करने तैयार हैं लेकिन हमारी एडवांस राशि डेढ़ लाख रूपए मकान मालिक नहीं दे रहा है। मकान खाली करने के लिये महिलाओं से अश्लील टिप्पणी की जा रही है। झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अब आज मकान खाली करने के लिए गेट पर ताला लगा दिया गया है।

किराएदार और उनके बच्चों को कैद कर दिया गया।मनीषा वरकड़े निवासी गोराबाजार ने मंगलवार को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। मकान प्रेमलाल राव का है। मकान चार साल पूर्व किराये पर लिया था जिसमें 1,50,000 रूपए एडवांस जमा किया था एवं प्रतिमाह पांच हजार रूपए नियमित रूप से देते आ रहे हैं परन्तु लगभग 4 माह से मकान मालिक के द्वारा मकान खाली करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है।

Next Post

नगर निगम परिषद सम्मेलन में हंगामा, पार्षदों ने उठाए गड्ढे और कादरी मामले के सवाल

Thu Oct 9 , 2025
इंदौर: नगर निगम मुख्यालय स्थित श्रीअटल बिहारी बाजपेयी परिषद सभागृह में चल रहे निगम परिषद सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों और विपक्ष के बीच हंगामेदार दृश्य बनते दिख रहे हैं.सम्मेलन की शुरुआत से ही तख्तियों के साथ पहुंचे कांग्रेस पार्षदों को प्रवेश के समय रोका. इसके बाद प्रश्नकाल से पहले […]

You May Like