ऑपरेशन प्रहार 2.0 में मोरवा पुलिस की बड़ी सफलता, 42 ग्राम हेरोइन के साथ महिला-युवक गिरफ्तार

सिंगरौली। रीवा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाल रंग की स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये तथा स्कूटी की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। कुल जब्ती 5 लाख 20 हजार रुपये की बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 7 फरवरी की शाम मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की स्कूटी से हेरोइन बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह व एसडीओपी गौरव पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई। शाम करीब 5:40 बजे संदेह के आधार पर स्कूटी क्रमांक MP 66ZE 2289 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें स्कूटी चला रही फुलकुमारी बसोर (31 वर्ष) निवासी डीबुलगंज, थाना अनपरा जिला सोनभद्र (उ.प्र.) तथा पीछे बैठे अब्दुल इस्मत बेग (26 वर्ष) निवासी सोलंग, थाना मोरवा के पास से हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8/21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, संजीत सिंह चौहान, सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर, अर्जुन सिंह, महिला प्रधान आरक्षक शकुन्तला यादव, आरक्षक आकाश पटेल, सौरभ सिंह, रियाज आलम, संजीव एवं राकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

लव जिहाद के आरोपी जिम ट्रेनर पर फिर छेड़छाड़ का केस, नाम बदलकर युवतियों को फंसाने के आरोप

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर. लव जिहाद के एक पुराने आरोपी के खिलाफ राऊ पुलिस ने एक बार फिर महिला से छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज किया है. आरोपी मुस्तफा उर्फ गब्बार, निवासी सिलीकॉन सिटी बताया है, जो पेशे से जिम ट्रेनर है और हिंदू नाम व पहचान बदलकर युवतियों को प्रेम जाल […]

You May Like