बकरी चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

सतना: जिले के उचेहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बकरी चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पहले से लूट के प्रकरण भी दर्ज हैं।
उचेहरा पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने परसमनिया पहाड़ के कारी झिर जंगल से 53 तथा बांधी मौहार गांव से 25 बकरियां चोरी करना स्वीकार किया है। जिसे देखते हुए पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने रैगांव क्षेत्र में भी बकरी चोरी की वारदात कबूल की। इसी कड़ी में यह जानकारी भी सामने आई कि आरोपियों के खिलाफ अनूपपुर और राजेंद्रग्राम में लूट के मामले भी दर्ज हैं। थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे द्वारा इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रहीं है।

Next Post

मेटा ने तकनीकी त्रुटि बताकर हटाया प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो बहाल किया, केंद्र ने किया तलब

Tue Jul 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में मेटा के वैश्विक प्रमुख को तलब किया है। इस बीच मेटा ने वीडियो हटाए जाने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई तकनीकी त्रुटि के कारण […]

You May Like