लव जिहाद के आरोपी जिम ट्रेनर पर फिर छेड़छाड़ का केस, नाम बदलकर युवतियों को फंसाने के आरोप

इंदौर. लव जिहाद के एक पुराने आरोपी के खिलाफ राऊ पुलिस ने एक बार फिर महिला से छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज किया है. आरोपी मुस्तफा उर्फ गब्बार, निवासी सिलीकॉन सिटी बताया है, जो पेशे से जिम ट्रेनर है और हिंदू नाम व पहचान बदलकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के आरोपों में पहले भी जेल जा चुका है.

सिलीकॉन सिटी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि मुस्तफा पिछले करीब 15 दिनों से उसे परेशान कर रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था. बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिल पाटिल महिला को लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया. पाटिल ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की एक युवती को हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण कर चुका है. उस मामले में वह जेल भी गया था. इसके बाद उसने पीड़िता की मदद करने वाले एक पुजारी पर हमला किया था और कोर्ट में बयान देने के दौरान युवती को धमकाया था, जिस पर एमजी रोड थाने में केस दर्ज हुआ था. इसके अलावा आरोपी पर एक बोहरा समाज की युवती से वसूली का मामला, जिम में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का केस (राऊ थाना) भी दर्ज है. बजरंग दल ने आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्रवाई: रेलवे मालगोदाम क्षेत्र से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे मालगोदाम, लक्ष्मीबाई नगर क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख […]

You May Like