क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्रवाई: रेलवे मालगोदाम क्षेत्र से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे मालगोदाम, लक्ष्मीबाई नगर क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

डीसीपी क्राईम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की टीम शहर में संदिग्धों की तलाश और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में खड़ी मालगाड़ियों के बीच से एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चिंटू उर्फ चिंट्टी वर्मा, निवासी भागीरथपुरा, इंदौर बताया. संदेह के आधार पर उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से 102.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था. आरोपी रेलवे में मालगाड़ियों की सफाई का काम करता है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं. आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. आरोपी से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Next Post

ब्रेजा कार से 40 पेटी माउंट बीयर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर। विशेष अभियान के तहत देपालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार से 40 पेटी माउंट बीयर बरामद कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 44 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक इंदौर […]

You May Like