विदिशा में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम

विदिशा: मध्य प्रदेश की स्थापना 1956 में की गई थी, उसके बाद से हर साल 1 नवंबर को स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है। विदिशा जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन सम्मिलित रहे। उन्होंने ध्वज बंधन कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वही कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीती शर्मा, सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Next Post

कृषि विभाग के एमडी ने किया मंडी का निरीक्षण

Sun Nov 2 , 2025
विदिशा। कृषि उपज मंडी परिसर में कृषि विभाग के प्रबंध निदेशक पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मंडी की व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव भी मांगे। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like