शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत कनिका ने किया टॉप 

बाड़ी। स्थानीय शासकीय सांदीपनि विद्यालय में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उत्साहजनक रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी है।

कनिका और मोनिका ने किया टॉप

कक्षा 8वीं में कनिका अहिरवार ने 87.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 5वीं में मोनिका वंशकार ने 88% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों ही कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई।

कक्षा 8वीं में कनिका अहिरवार, अभिजीत वंशकार, आरती प्रजापति, नित्या ठाकुर और श्रीजीत गौर ने ‘ए-प्लस’ ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 5वीं में मोनिका वंशकार, आरोही मीना, डिंपल साहू, गोविंद कुशवाहा और निकिता उइके ने ‘ए-प्लस’ ग्रेड प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय की प्राचार्य सुमन तिवारी, प्राथमिक प्रधान अध्यापक राधेलाल चौहान एवं माध्यमिक प्रधान अध्यापक शोभाराम रघुवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों को दिया गया है। शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत ने इस परिणाम को संभव बनाया।

Next Post

अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग ने जब्त कर चालक पर दर्ज किया केस

Sun Mar 29 , 2026
बैरसिया। बैरसिया वन परिक्षेत्र का अमला अवैध कटाई एव परिवहन की रोकथाम हेतु सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अवैध परिवहन करते एक ट्रक को जप्ती में लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय सिह राजपूत ने बताया कि बीती रात वन अमला रात्रि गस्त पर था। इस दौरान  […]

You May Like