अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग ने जब्त कर चालक पर दर्ज किया केस

बैरसिया। बैरसिया वन परिक्षेत्र का अमला अवैध कटाई एव परिवहन की रोकथाम हेतु सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अवैध परिवहन करते एक ट्रक को जप्ती में लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय सिह राजपूत ने बताया कि बीती रात वन अमला रात्रि गस्त पर था। इस दौरान  ट्रक क्रमांक M P -13  Z D – 7003 को बैरसिया – भोपाल मार्ग पर हिनोति सड़क के पास रोका , जिसमें लकड़ी भरी हुई थी। ओर ट्रक चालक के पास लकड़ी से सम्बंधित वैध दस्तावेज भी नही थे।  वन अमले ने ट्रक को जप्ती में ले सूचना रेंजर को दी , मोके पर पहुचे रेंजर संजय सिह राजपूत ने ट्रक चालक से सख्ती से पूछताछ की तब चालक शारुख खां पिता शोखीन खां निवासी पिपलिया हसनाबाद ने बताया कि शमसाबाद क्षेत्र के गांव कडैया मंदिर से गुडार , काला बबूल ओर पलास की लकड़ियां भरकर भोपाल ले जा रहे थे। ट्रक में भरी लकड़ियों के आवश्यक कोई दस्तावेज नही पाए जाने पर रेंजर ने ट्रक को वन परिक्षेत्र कार्यालय बैरसिया लाया गया। और अवैध वनोपज परिवहन के तहित प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक को जमानत पर छोड़ मामले को जांच में ले लिया। इस कार्य मे मुख्य भूमिका रेंजर संजय सिह राजपूत सहित सहायक वनपरिक्षेञ नबिलाल पटेल , डिप्टी डोंगर सिह , वन रक्षक राजकुमार शुक्ला  , अमित सांगवान ,  महेंद्र साहू आदि की रही।

Next Post

एक्सीडेंट के बाद ट्रक से गेंहू की बोरियां भरकर स्कॉर्पियो से फरार हुए आरोपी

Sun Mar 29 , 2026
सलामतपुर। 2 दिन पहले हाइवे 18 बेरखेड़ी चौराहे के पास हुए ट्रक कार एक्सीडेंट के मामले में नया मोड़ आ गया है। गेंहू से भरे हुए ट्रक ने जिस नेक्सन कार एमपी11 सीसी 6414 में टक्कर मारी थी। उसको चलाने वाले तीन से चार युवक उनकी दूसरी स्कॉर्पियो कार में […]

You May Like