तू मेरे पति के साथ क्यों आई?कहकर भिड़ीं दो महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे

इंदौर: सिमरोल थाना इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं. मामला पति के साथ दूसरी महिला को बाजार में देखने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.सिमरोल पुलिस के मुताबिक, घटना एक दुकान के सामने की है. फरियादी रोशनी पति मोहन सैनी ने पुलिस को बताया कि जब वह बाजार गई थी, तो उसने अपने पति मोहन को कल्लोबाई उर्फ मंजू नाम की महिला के साथ घूमते हुए देखा.

पति को दूसरी महिला के साथ देख रोशनी अपना आपा खो बैठी और उसने मंजू से सीधे सवाल कर दिया”तू मेरे पति के साथ बाजार क्यों आई है?”इतना सुनते ही आरोपी कल्लोबाई भड़क गई और उसने सरेराह रोशनी को गालियां देना शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि कल्लोबाई ने रोशनी पर हमला कर दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की. बीच बाजार में हो रहे इस ड्रामे को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बाद में आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया. मारपीट के बाद पीड़िता रोशनी सीधे थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस ने आरोपी कल्लोबाई उर्फ मंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा अंकपत्र से तय नहीं होता आपका मूल्य

Sun Feb 22 , 2026
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में बोर्ड और वार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का मूल्य उनके अंकपत्र से तय नहीं होता। उन्होंने छात्रों से कहा कि जो पढ़ा है, उसे आत्मविश्वास के साथ […]

You May Like