पुलिस अधीक्षक एक्शन मोड में: थानों का औचक निरीक्षण और नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश

कटनी। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा (IPS) आज जिले की कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। एक ओर जहाँ उन्होंने थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग को और अधिक मानवीय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला।

थानों का औचक निरीक्षण संवेदनशीलता और अनुशासन पर जोर
SP अभिनय विश्वकर्मा ने आज अचानक उमरियापान और स्लीमनाबाद थानों का दौरा किया। इस दौरान थाने के स्टाफ में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष और अपराध रजिस्टरों की बारीकी से जांच की।

जनसुनवाई पर फोकस SP ने स्पष्ट किया कि थाने आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए। शिकायतों का त्वरित निराकरण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

महिला सुरक्षा थानों में महिला हेल्प डेस्क के कामकाज का अवलोकन किया गया और महिला व बाल अपराधों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

रात्रि गश्त डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने और रात में गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही ताकि सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

नेशनल हाईवे (पीर बाबा बायपास) पर दुर्घटनाओं को रोकने की कवायद
जिले में सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पीर बाबा बायपास (नेशनल हाईवे) का मौका मुआयना किया। यहाँ डायवर्जन पॉइंट पर भ्रम की स्थिति के कारण अक्सर हादसे होते हैं।

NHAI को निर्देश मौके पर मौजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को एसपी ने टूटे हुए डायवर्जेंट पोल और खराब लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। साथ ही नए सांकेतिक चिन्ह और डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण पर प्रहार बायपास के पास जिन दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती यातायात पुलिस और झिंझरी चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ निरंतर चालानी कार्रवाई की जाए।

 

Next Post

​लापरवाही पर एक्शन: विजयपुर, भाण्डेर और बडौनी के निकाय अधिकारी निलंबित

Wed May 13 , 2026
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में योजनाओं की समीक्षा के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों में लापरवाही सामने आने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई पेयजल योजनाओं, स्वच्छ जल अभियान, अमृत 2.0 […]

You May Like