टी 15 टेनिस बॉल क्रिकेट कप सीजन वन का आयोजन 19 से

ग्वालियर, 10 अप्रैल। क्रिकेट चैंपियन्स लीग (सीसीएल) द्वारा आगामी 19 से 27 अप्रैल तक एसएएफ सेकेंड बटालियन, कंपू स्थित क्रिकेट स्टेडियम पर टी-15 टेनिस बॉल क्रिकेट कप सीजन वन का आयोजन किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के आयोजक राघव महेश्वरी एवं मुकुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक टीम को दो लीग मैच मिलेंगे। हरेक टीम में 15-15 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। टी -15 टेनिस बॉल क्रिकेट कप सीजन वन के विजेता को 25,000 रू. एवं उपविजेता को 13,000 रू. नगद दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरुष्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी के लिए मो.न. 95167-91452 अथवा 95166-54755 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

दिल्ली में आयुष्मान कार्ड का वितरण शुरू

Thu Apr 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के अंतर्गत गुरुवार को आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में चयनित लोगों को आयुष्मान खुराना कार्ड […]

You May Like