चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा पुलिस ने माल्हनवाड़ा शासकीय स्कूल में हुई चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया सामान बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को त्रिलोकी नगर निवासी राजेन्द्र कुमार तिवारी पिता केसरी प्रसाद तिवारी 57 वर्ष ने थाना कुण्डीपुरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया था कि वह ग्राम माल्हनवाडा हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है, 14 सितंबर को स्कूल में रविवार अवकाश था 15 सितंबर को रात्रि के समय घर पर सो रहा था तब मेरे अधिनस्थ शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल ने रात्रि 3.30 बजे करीब फोन कर सूचना दिया कि अपने माल्हनवाडा स्कूल का ताला टूटा है मौके पर जाकर देखे तो ग्राम माल्हनवाडा स्कूल में लगा टकारा कंपनी का साउंड सिस्टम, 32 इंच एलसीडी टीवी तथा अन्य एक एलजी कंपनी की इन्ट्रेक्टिव पैनल 65 इंच टीवी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है. चोरी किए सामन की कीमत कुल कीमत 150000 रुपए है. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के लोगों तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर संदेही अखिल भारती पिता भारत भारती 19 साल निवासी ग्राम माल्हनवाडा , प्रभात उर्फ राजा पिता संजू डेहरिया 18 साल निवासी कालीबस्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपी ने स्कूल में चोरी करने की बात पुलिस को बतया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशांदेही पर चोरी किया गया मशरूका टकारा कंपनी का साउंड सिस्टम, टीवी 32 इंच, अन्य एक रुत्र कंपनी की इन्ट्रेक्टिव पैनल 65 इंच बरामद किया है.

Next Post

शहर के चौक चौराहों और डिवाइडरों में प्रतिदिन की जाए सफाई :  नारायन

Wed Sep 16 , 2026
छिंदवाड़ा. कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने आज नगर निगम की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर सी.पी.राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा के दौरान […]

You May Like